फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Complaints are being received against the Pradhans, DM has started investigation of 126

Azamgarh News: प्रधानों की मिल रहीं शिकायतें, डीएम ने 126 की शुरू कराई जांच

Wed, 14 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Complaints are being received against the Pradhans, DM has started investigation of 126
आजमगढ़। गांवों में हो रहे विकास कार्यों में घपले और अनियमितताओं के आरोप में ग्राम प्रधानों की लगातार शिकायत चल रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जनपद के 126 गांवों के प्रधानों की जांच बैठा दी है। ग्राम प्रधानों पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने और पंचायत निधि को नुकसान पहुंचाने समेत तमाम तरह के वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं। प्रधानों को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिले में आठ तहसील, 22 ब्लाॅक हैं। इनमें कुल 1811 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों मेंं ग्राम प्रधानों पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने और पंचायत निधि को नुकसान पहुंचाने समेत तमाम तरह के वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने 126 गांवों के प्रधानों की जांच शुरू करा दी है। जिलाधिकारी ने इसके लिए जांच कमेटी बनाई है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतों की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतों की त्वरित जांच और निस्तारण के लिए विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के लिए अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने अजमतगढ़, जहानागंज, मिर्जापुर, लालगंज, मार्टीनगंज, पवई, ठेकमा, मुहम्मदपुर, अहिरौला, तहबरपुर, पल्हना, हरैया, सठियांव, तरवां, बिलरियागंज, फूलपुर, पल्हनी, रानी की सराय, मेंहनगर, कोयलसा और अतरौलिया विकास खंडों की ग्राम पंचायतों की जांच के लिए अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जांच से 72 घंटे पहले आरोपियों को नोटिस जारी कर तय समय और स्थान पर अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा जाए। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपनी होगी।

बहलोलपुर गांव में 1,66,992 रुपये का गबन
तरवां विकास खंड की ग्राम पंचायत बहलोलपुर में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत गाजीपुर जिले में तालाब खोदाई के नाम पर 1,66,992 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रधान सहित तीन पर एफआईआर दर्ज
खंड विकास अधिकारी हरैया रवि कुमार ने ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार को रौनापार थाने में तहरीर दी। इन पर मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप है। तीन मई को डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव गांव में जांच करने पहुंचे थे। अपनी जांच के बाद बीडीओ हरैया को पत्र भेजा। इसके बाद बीडीओ ने ब्लॉक के देवारा खास राजा के ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर मनरेगा में गड़बड़ी को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

जिले के 126 ग्राम प्रधानों के खिलाफ अनियमितता का शिकायत मिली थी। सभी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। कई ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।- कुंवर सिंह यादव, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed