{"_id":"5fa58e668ebc3e9bdf46284c","slug":"complaint-of-molestation-and-recovery-against-babu-of-cmo-office-azamgarh-news-vns5569761146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय के बाबू के खिलाफ छेड़खानी और वसूली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय के बाबू के खिलाफ छेड़खानी और वसूली की शिकायत
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएमओ कार्यालय पर तैनात एक बाबू पर अवैध वसूली के साथ ही अब छेड़खानी का आरोप लगा है। सरायमीर थाने पर बाबू के खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने शिकायती पत्र दिया है। प्रकरण दो माह पहले का है लेकिन अब भी पैसे की मांग किए जाने से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने थाने पर तहरीर दिया।
संजरपुर कस्बे में प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाली महिला डॉ. नाहिद अख्तर का आरोप है कि लगभग दो माह पूर्व सीएमओ कार्यालय में तैनात एक बाबू उनकी क्लीनिक पर आए और खुद को सीएमओ कार्यालय से आया हुआ बताते हुए उलटी-सीधी बात करने लगे। उस समय क्लीनिक पर कुछ महिला मरीज भी उपस्थित थी जो उठ कर बाहर चली गई। इसके बाद सीएमओ कार्यालय के बाबू ने छेड़खानी शुरू कर दिया। इसी दौरान उनके पति भी आ गए तो बाबू ने 30 हजार रुपये की डिमांड कर दी, अन्यथा की स्थिति में फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया। 10 हजार रुपये तत्काल लेकर गया और फिर 10 हजार रुपये पति को जिले पर बुला कर लिया। पैसा लेने के बाद भी बाबू का पेट नहीं भरा और अब भी फोन कर लगातार पैसे की डिमांड की जा रही है। सीएमओ कार्यालय के जिस बाबू के खिलाफ सरायमीर थाने पर शिकायत हुई है। उस पर कुछ दिनों पूर्व मुबारकपुर में भी अवैध रुप से धनउगाही की तहरीर दी गई है। जिसे लेकर मुबारकपुर के प्राइवेट डॉक्टर व नर्सिंग होम संचालक आज भी आक्रोशित है और कार्रवाई की मांग कर रहे है।
मुबारकपुर। मेडिकल प्रैक्टिशनर ऑफ मुबारकपुर के बैनर तले अंजुमन रहमनिया के कैंपस में बृहस्पतिवार की देर रात एक बैठक हुई। जिसमें डॉ. अबूजर से सीएमओ कार्यालय के एक बाबू द्वारा अवैध वसूली किए जाने के प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. शमीम ने कहा कि सीएमओ कार्याथलय के बाबू की इस कवायद से प्राइवेट डॉक्टर व क्लीनिक संचालक परेशान है। अक्सर ऐसी अवैध वसूली होती है, लेकिन शिकायत नही होती थी। अब डॉ. अबूजर ने शिकायत भी किया तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में डॉ. सलमान, डॉ. जावेद, डॉ. अबूजर, डॉ. हन्नान, डॉ. शाह खली, डॉ. कमर आसिफ, डॉ. मुमताज, डॉ. अशफाक, डॉ. मोअज्जम, डॉ. शोएब कुरैश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेरे पास अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं आयी है। मुबारकपुर में बाबू के खिलाफ थाने पर किसी डॉक्टर द्वारा शिकायत किए जाने की बात संज्ञान में आने पर मैने अपने बाबूओ को डिप्टी सीएमओ अथवा संबंधित एमओआईसी की मौजूदगी में ही जांच के लिए जाने का निर्देश दिया है। मुझे शिकायत मिलेगी तो जांच करा कर कार्रवाई की जायेगी। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़