फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Compensation to the relatives of the advocate and government jobs to the relatives

अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा और परिजनों को मिले सरकारी नौकरी

Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Compensation to the relatives of the advocate and government jobs to the relatives
गिरफ्तार अधिवक्ता शैलेश सिंह उर्फ धीरज की 25 दिसंबर को बीएचयू में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इससे अधिवक्ता समुदाय में उबाल है। बुधवार को नौवें दिन अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करके अपना रोष जताया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि अधिवक्ता शैलेश सिंह उर्फ धीरज सिंह पर चुनावी रंजिश में गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनकी गिरफ्तारी की गई। न्यायिक अभिरक्षा में जेल जाने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई तो उचित इलाज की व्यवस्था नहीं की गई। उनकी जान चली गई। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। संचालन मंत्री प्रेमचंद ने किया। उसके बाद अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, मामले की न्यायिक जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और मृत अधिवक्ता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागीश चंद्र मिश्र, सह मंत्री मांता प्रसाद यादव, सतीश कुमार यादव, श्रीपति यादव, आलोक कुमार यादव, बृजेश सिंह, सुरेंद्र यादव, राम अजोर यादव, पूर्व मंत्री उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed