{"_id":"6046673e8ebc3ee97b52a32f","slug":"committee-approved-the-8-20-billion-district-plan-azamgarh-news-vns578849873","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति ने 8.20 अरब की जिला योजना पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति ने 8.20 अरब की जिला योजना पर लगाई मुहर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में जन प्रतिनिधियों के साथ बौठक करते प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद के प्रभारी एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार शाम को वित्तीय वर्ष वर्ष 2021-22 जिला योजना समिति की बैठक हुई। इस दौरान 8.20 अरब की जिला योजना को मंजूरी प्रदान की गई। ये पिछले वित्तीय वर्ष के सापेक्ष 1.60 अरब ज्यादा है। जिला योजना में इस बार मनरेगा, पीएम आवास, सड़क और पुल, गन्ना और वन विभाग की ओर से ज्यादा बजट की मांग की गई है। प्राथमिक और प्राविधिक शिक्षा के लिए भी अधिक बजट की मांग की गई है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा का बजट पिछली बार की अपेक्षा कम की गई है।
जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को दिलाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि तमसा नदी के किनारे और सिधारी के पास पार्क बनाए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने आम जनमानस के घूमने और व्यायाम के लिए प्रत्येक ब्लाकों में जगह का चिन्हांकन कर 10-10 ओपेन जिम बनवाने को कहा। नगर पालिका आजमगढ़ के शहीद कुंवर सिंह स्मारक पार्क में भी ओपेन जिम जल्द खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद आजमगढ़ में एयरपोर्ट शुरू होने वाला है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी एक स्थान का विकास करने के लिए पर्यटन से संबंधित कार्ययोजना वर्ष 2020-21 में जल्द से जल्द बनाकर उपलब्ध कराएं। इसको इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत कर दिया जाएगा। जल निगम के एक्सईएन ने बताया कि हर घर नल योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 300 ग्राम पंचायतों का चिन्हांकन किया गया है। डीएम ने बताया कि 800 प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर लगाया जाना है। इसको दो से तीन चरण में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस मौके पर विधायक सदर दुर्गा यादव, विधायक अतरौलिया डॉ.संग्राम सिंह यादव, विधायक निजामाबाद आलमबदी, विधायक लालगंज आजाद अरिमर्दन, बीजेपी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, डीएम राजेश कुमार, एसपी सुधीर सिंह, सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
किस विभाग की कितने की कार्ययोजना
आजमगढ़। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए प्रमुख रूप से गन्ना विभाग के लिए 145.23 लाख, लघु एवं सीमांत किसान सहायता के लिए 934 लाख, पशुपालन के लिए 200.71 लाख, दुग्ध विभाग के लिए 152.17 लाख, सहकारिता विभाग के लिए 550 लाख, वन विभाग के लिए 1199.17 लाख, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम के लिए 3313.52 लाख, मनरेगा के लिए 28850.48 लाख, सामुदायिक विकास कार्यक्रम के लिए 198.26 लाख, निजी लघु सिंचाई के लिए 273 लाख, राजकीय लघु सिंचाई के लिए 70.43 लाख, सड़क एवं पुल के लिए 13437.78 लाख, पर्यटन के लिए 270 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए 2266.35 लाख, प्राविधिक शिक्षा के लिए 458.39 लाख, प्रादेशिक विकास दल के लिए 148.43 लाख, खेलकूद के लिए 100 लाख, एलोपैथिक के लिए 3340.56 लाख, परिवार कल्याण के लिए 860 लाख, आयुर्वेदिक क े लिए 126.28 लाख, यूनानी के लिए 75.31 लाख, पूल्ड आवास के लिए 2376.71 लाख, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 8215.20 लाख, नगरीय पेयजल सम्पूर्ति के लिए 327.67 लाख, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 1645.90 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण के लिए 1027.58 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 123.33 लाख, समाज कल्याण (सामान्य जाति) के लिए 1129.60 लाख, शिल्पकार प्रशिक्षण के लिए 733 लाख, समाज कल्याण के लिए 6693.06 लाख, दिव्यांग सशक्तीकरण के लिए 2233.10 लाख, महिला कल्याण के लिए 500 लाख प्रस्तावित व्यय को मंजूरी दी गई है। इसे वित्तीय वर्ष वर्ष 2021-22 में खर्च किया जाएगा।