फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commissioner said, if accident occurred due to roads, then there will be a case of culpable homicide against the officer of concerned department

कमिश्नर ने कहा, सड़कों के कारण हुई दुर्घटना तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा होगा दर्ज

Mon, 17 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Commissioner said, if accident occurred due to roads, then there will be a case of culpable homicide against the officer of concerned department
बिंद्राबाजर में राम जानकी मंदिर के सामने सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों से बात करते मंडलायुक्त - फोटो : AZAMGARH
बिंद्राबाजार। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सोमवार को सेमरहा, कोटिला, मुहम्मदपुर और बिंद्राबाजार में सड़कों की हालत का जायजा लिया। मंडलायुक्त के समक्ष ही पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई ने अपनी सड़कें न होने का दावा किया। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दोनों को बैठक कर यह निर्धारित करने का निर्देश दिया कि सड़क किसकी है। साथ ही कहा कि अगर सड़क के कारण कोई घटना होती है तो संबंधित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम सेमरहा में गोरखपुर-वाराणसी लिंक मार्ग पर बने अंडरपास में भारी जल जमाव पाया एवं अण्डरपास के दूसरी ओर सड़क से बह रहे पानी को देखा। जहॉ नीचे गड्ढा होने के कारण दोपहिया, चार पहिया, साईकिल आदि के माध्यम से आने जाने वाले लोग काफी परेशान दिखे। इसपर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह एनएचएआई की सड़क है, जबकि परियोजना निदेशक एनएचएआई का कहना था कि यह लोनिवि की सड़क है। यही स्थिति कोटिला बाईपास एवं मुहम्मदपुर में भी बताई गई। इस पर मंडलायुक्त ने कहा जिस विभाग को कार्य कराना है बैठक कर तय कर लें। यदि सड़कों की दयनीय स्थिति के कारण कोई अनहोनी होती है तो निश्चित रूप से संबंधित अधिकारी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुहम्मदपुर एवं बिंद्राबाजार में सड़क की हालत बद से बदतर मिलने पर उन्होंने मौके पर ही दोनों विभागों के अधिकारियों की क्लास लगाई। कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के कार्यों की साप्ताहिक रूप से समीक्षा की जायेगी। दोनों विभाग अपनी अपनी सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत आदि के जो भी कार्य कराएं, प्रति सप्ताह उसकी प्रगति से अवगत कराएं। निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ ही सीमेन्ट, सरिया, मोरंग, गिट्टी आदि मैटेरियल की मात्रा एवं उसपर व्यय धनराशि, कान्ट्रैक्टर को भुगतान आदि का भी सम्पूर्ण विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के लिए बजट उपलब्ध है वहां तत्परता से कार्य कराया जाय। 25 अगस्त को निमार्ण कार्यों की बैठक में अपने अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों के पूर्ण विवरण के साथ उपस्थित हों। उन्होंने बिन्द्राबाजार की सड़क जो एनएचएआई की है, की दयनीय स्थिति के बारे पूछा जिस पर सम्बन्धित परियोजना प्रबन्धक द्वारा मरम्मत कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में दिये गये तर्कों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि बजट की कमी है तो उसकी डिमाण्ड करें। इस दौरान जल निकासी में कतिपय अपराधी पवृत्ति के लोगों द्वारा अवरोध उत्पन्न कराये जाने को संज्ञान में लेते हुए मण्डलायुक्त ने मौके पर उपस्थित एसडीएम मेंहनगर को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएं। इस मौके पर एसडीएम सदर गौरव कुमार, एसडीएम निजामाबाद राजीव रत्न सिंह, एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी, अधिशासी अभियांता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच विजय सिंह आदि उपस्थित थे।

बिंद्राबाजर में खस्ता हाल सड़क का निरीक्षण करते मंडलायुक्त वीवी पंत।

बिंद्राबाजर में खस्ता हाल सड़क का निरीक्षण करते मंडलायुक्त वीवी पंत।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed