फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commissioner inspected district hospital, said efforts should be made to increase the beds at the dialysis center

डायलसिस सेंटर पर बेड बढ़ाने का किया जाए प्रयास

Sat, 19 Sep 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Commissioner inspected district hospital, said efforts should be made to increase the beds at the dialysis center
आजमगढ़। जिला अस्पताल स्थित डायलसिस सेंटर पर बेड बढ़ाने, जल्द से जल्द एमआरआई मशीन स्थापित कराने का का निर्देश शनिवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने दिया। वे शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड के साथ ही पूरे परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल की ओपीडी ठीक ढंग से संचालित होते देख उन्होंने अस्पताल प्रशासन की सराहना भी किया। इसके बाद वे वार्ड में पहुंचे और अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में मरीजों व तीमारदारों से जानकारी लिया। डायलसिस सेंटर पर पहुंचने पर उन्हें ज्ञात हुआ कि यहां वेटिंग लंबी चल रही है। जिस पर उन्होंने एसआईसी को निर्देशित किया कि बेड बढ़ाने का प्रयास करें। डिजिटल एक्स-रे मशीन काफी दिनों से खराब होने की जानकारी होने पर जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित होनी है लेकिन अब तक स्थापित नहीं हो सकी है। जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द एमआरआई मशीन की स्थापना करा कर मरीजों को उसकी सुविधा उपलब्ध कराए। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त पाया। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ था। इस मौके पर एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, सीएमओ डॉ. एके मिश्रा समेत अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed