फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Commissioner angry over incomplete action of Purvanchal development

पूर्वांचल विकास और सांसद निधि के अधीरे कार्रवाई पर जताई नाराजगी

Thu, 03 Oct 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Commissioner angry over incomplete action of Purvanchal development
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने पूर्वांचल विकास निधि और सांसद निधि से इस वर्ष के प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि समय से धनराशि प्राप्त कर कार्य कराया जा सके। कमिश्नर कार्यालय सभागार में वो पूर्वांचल विकास निधि और सांसद निधि के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रही थीं।
विज्ञापन

बलिया में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के पास कई कार्य अपूर्ण पाए गए। एक्सईएन ने बताया कि प्रथम किस्त का इस्तेमाल कर दूसरे किस्त की डिमांड भेजी जा चुकी है। डीआरडीए ने किस्त की धनराशि नहीं दी है। कमिश्नर ने डिमांड लंबित रखने पर संबंधित का उत्तरादायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश डीएम को दिए। सभी परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि डिमांड आने पर कार्य का तुरंत सत्यापन कराया जाए। अगली किस्त की धनराशि की प्रतीक्षा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि से वर्ष 2018-19 के आजमगढ़ में नौ, बलिया में 26 कार्य, वर्ष2017-18 में आजमगढ़ का एक कार्य अपूर्ण हैं। सांसद निधि के तहत वर्ष 2014-15 से अब तक आजमगढ़ में 105 और बलिया में 222 कार्य पूर्ण कराया जाना शेष है। धनराशि की अनुपलब्धता के कारण कार्य बाधित था, अब धनराशि मिल चुकी है और कार्य प्रगति पर है। कमिश्नर ने कहा कि गुणवत्ता उच्च कोटि की होनी चाहिए। जांच मंडल स्तर से कराई जाएगी। बलिया में आरईएस के स्तर पर सात कार्य अनारंभ पाए जाने पर बताया गया कि कई बार टेंडर कराए जाने के बावजूद कार्रवाई पूरी नहीं हुई। संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अन्सारी,लोनिवि के एसई आरएन दास और एके मणि, परियोजना निदेशक एके सिंह, डीएन दुबे, एक्सईएन आरईएस जेएन श्रीवास्तव और मजहर हुसैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed