फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Colour code and route are fixed, but e-rickshaws are unbridled, resulting in traffic jams

Azamgarh News: कलर कोड और रूट तय, मगर ई-रिक्शा बेलगाम, नतीजा जाम

Mon, 21 Apr 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Colour code and route are fixed, but e-rickshaws are unbridled, resulting in traffic jams
आजमगढ़। शहर में ई-रिक्शा चालकों की भरमार हो गई है। इनका रूट निर्धारण का पालन न होने की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। चालक सवारी देखते ही बीच सड़क पर ई-रिक्शा रोक देते हैं। जिससे अक्सर जाम लग जाता है। यही नहीं अगर इनके पीछे चल रहे चालक सावधानी न बरतें तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने ई-रिक्शा के लिए शहर में स्टैंड, कलर कोड और रूट निर्धारित कर दिए थे, लेकिन विभाग ने सख्ती से इसका पालन नहीं कराया। नतीजा आज भी ई-रिक्शा चालक मनमानी कर चलते हैं। विभाग की माने तो 2023 में यातायात विभाग ने रेलवे स्टेशन से हाईड्रिल तिराहा, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा व सिधारी का मार्ग कोड एक निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन

वहीं, करीब 3.5 मीटर की दूरी वाले इस रूट पर चलने वाले वाहन का कलर कोड लाल तय किया गया था। रेलवे स्टेशन से रोडवेज तिराहा वाया पहलवान तिराहा, हरवंशपुर, बागेश्वर चौराहा से ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। 3.5 किमी लंबे इस मार्ग का कोड दो और कलर कोड हरा रंग निर्धारित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नरौली तिराहा से भंवरनाथ तिराहा वाया बंधा मोड़, बागेश्वर चौराहा, करतालपुर से होकर करीब 3.5 किमी लंबी दूरी निर्धारित है। इसका कोड तीन नंबर व कलर कोड नीला है। करतालपुर तिराहा से हाफिजपुर चौराहा से वाया ब्रह्मस्थान, पांडेय बाजार, पहाड़पुर, सदर अस्पताल का रूट कोड चार व कलर कोड पीला रंग है।
इसकी मार्ग की लंबाई 4.6 किमी. है। सदर अस्पताल से हाइडिल चौराहा तक वाया हर्रा की चुंगी, कोट चौराहा, काली चौरा, रैदोपुर तिराहा व हाइडिल चौराहा निर्धारित किया गया है। चार किमी लंबे इस सड़क का कोड पांच और कलर कोड औरेंज निर्धारित किया गया है।

हाइडिल चौराहा से सदर अस्पाल तक वाया हाइड्रिल चौराहा, शारदा चौराहा, गिरजाघर चौराहा, सिविल लाइन, जेल तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी चौराहा चौराहा, पांडेय बाजार चौराहा, पहाड़पुर तिराहा निर्धारित है। 4.5 किमी लंबी इस रूट का कोड पांच व कलर कोड औरेंज व जुनैदगंज से पहाड़पुर तक वाया बिलरिया की चुंगी तक जाने वाले मार्ग का कोड छह नंबर व कलर कोड काला रंग निर्धारित किया गया है। इसकी लंबाई करीब 2.5 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed