{"_id":"572648284f1c1bfa525cd21b","slug":"coined-workers-of-the-world-unite-day-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजा 'दुनिया के मजदूरों एक हो' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजा 'दुनिया के मजदूरों एक हो'
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 01 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गूंजा 'दुनिया के मजदूरों एक हो' दूर दिवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न संगठनों ने गोष्ठियों का आयोजन किया। वहीं मजदूर दिवस यादगार समिति ने मुकेरीगंज से पैदल जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पहुंच सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान जुलूस में शमिल लोग 'दुनिया के मजदूरों एक होÓ के नारे के साथ मजदूरों से संगठित होने का आह्वान किया।
यादगार समिति के तत्वावधान में रिक्शा स्टैड में गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आठ घंटे के काम का निर्धारण सबसे पहले शिकागों शहर में मजदूरों की मांग पर लागू हुआ था। आज मजदूरों के अधिकार में लगातार हो रही कटौती और श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी सुधार ने मजदूर दिवस की प्रासंगिकता को बढ़ा दिया है। इससे पहले समिति ने सुबह में मुकेरीगंज से जुलूस निकाला। जुलूस में लोगों के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थी, जिस पर शिकागों के शहीदों को लाल सलाम, दुनियां के मजदूरों एक हो, मजदूर-किसान विरोधी नीतियां वापस लो, पूंजीवाद साम्राज्य मुर्दाबाद लिखा हुआ था।
जुलूस विभिन्न मार्गो से होते हुए रिक्शा स्टैंड पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कामरेड बैजनाथ ने और संचालन डा. रविंद्रनाथ ने किया।हरिमंदिर पांडेय, जय प्रकाश नारायण, वशिष्ठ सिंह, इंद्रासन सिंह, तेज बहादुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में आटो रिक्शा चालक समिति ने रेलवे स्टेशन पर मजदूर दिवस मनाया। समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने मजदूरों को संगठित होकर आंदोलन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभुनरायण पांडेय, छोटे लाल, शाहिद अहमद, विरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। नेहरु हाल में उत्तर प्रदेश कर्मचारी- शिक्षक समन्वय समिति ने मजदूर दिवस मनाया। मौके पर संयोजक गिरीश चतुर्वेदी, इंद्रासन सिंह मौजूद थे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मजदूर दिवस पर कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन आरएम को सौंपा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।