{"_id":"6a2b0733a055dc05e70f12a6","slug":"cms-event-venue-changed-due-to-rain-now-the-public-meeting-will-be-held-at-the-university-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-151725-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बारिश से बदला सीएम का कार्यक्रम स्थल, अब विश्वविद्यालय में होगी जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बारिश से बदला सीएम का कार्यक्रम स्थल, अब विश्वविद्यालय में होगी जनसभा
विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर बैठक करते भाजपा पदाधिकारी। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। 13 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और जनसभा का कार्यक्रम स्थल बारिश के कारण बदल गया है। पहले कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय कोटवा में होना था। वहां जलभराव होने के कारण कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया है। अब मुख्यमंत्री की जनसभा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में होगी। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर वर्मा विश्वविद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर निर्माणाधीन जर्मन हैंगर, जनसभा स्थल, वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग, सेफ हाउस, बैठक स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसभा स्थल पर पेयजल, बिजली, सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुरक्षा की तैयारियों परखा।
बैठक में पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
आजमगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में हुई। 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पांच से 21 जून तक विभिन्न जनकल्याणकारी और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रभारी अशोक सिंह ने इन कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बैठक में पूर्व विधायक वंदना सिंह, पवन सिंह, ऋषिकेश दूबे, सुरेंद्र राजभर, सिद्धार्थ राम सिंह, जितेंद्र राय आदि रहे।