{"_id":"6033ffa58ebc3ee97b529de1","slug":"cmo-office-assistant-research-officer-arrested-taking-bribe-azamgarh-news-vns5762351180","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते सीएमओ कार्यालय का सहायक शोध अधिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते सीएमओ कार्यालय का सहायक शोध अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार सीएमओ कार्यालय का सहाक शोध अधिकारी आरके सिंह, सफेद शर्ट में।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एक डॉक्टर की शिकायत पर गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी दफ्तर के सहायक शोध अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। मुकदमा दर्ज कराने के बाद उन्हें शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सीएमओ कार्यालय के कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन एंटी करप्शन टीम ने उनकी एक नहीं चलने दी
तरवां क्षेत्र में डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव किशोरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक हैं। अस्पताल के पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया और काम बी हो गया। जब वे सीएमओ कार्यालय प्रमाण पत्र लेने के लिए पहुंचे तो सहायक शोध अधिकारी आरके सिंह ने पांच हजार रुपये की मांग की। डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत शुक्रवार को गोरखपुर के एंटी करप्शन टीम से की। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक आरडी मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। वहां से दो गवाह लेकर टीम के सदस्य सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उसके बाद शिकायतकर्ता डॉ. मनोज सहायक शोध अधिकारी के पास पांच हजार रुपये लेकर प्रमाण पत्र लेने पहुंचे। जैसे ही सहायक शोध अधिकारी ने पैसा लिया, टीम ने उन्हें पकड़ लिया और ले जाने लगे। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। लेकिन एंटी करप्शन टीम के शामिल होने की बात पता चलते ही लोग पीछे हट गए।
ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद भी जारी है भ्रष्टाचार
आजमगढ़। सीएमओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को देखते हुए ही शासन ने लाइसेंस नवीनीकरण व आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। इसके बाद भी इस कार्यालय के भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी अपनी कवायद से बाज नहीं आ रहे है। जब तक आवेदन ऑफ लाइन होता था तब तक इस कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर था, महकमे के इसी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर शासन ने पंजीकरण व नवीनीकरण की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया। इसके बाद भी सीएमओ कार्यालय में अवैध वसूली का खेल चल रहा है। जिसका परिणाम रहा कि सहायक शोध अधिकारी आरके सिंह सोमवार को एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया, जो हो गया था। उसका प्रमाण पत्र लेने सीएमओ कार्यालय पहुंच तो सहायक शोध अधिकारी आरके सिंह ने पांच हजार रुपये की मांग किया। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया तो टीम ने आकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ा।
डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, शिकायतकर्ता।
एंटी करप्शन टीम द्वारा हमारे कार्यालय से एक व्यक्ति को घूस लेते पकड़ा गया है। इसकी जानकारी हुई है। अब जो मुकदमा आदि दर्ज कराया गया है, उसकी कापी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप निलंबन आदि की कार्रवाई होगी।
डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।