फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CMO again arrived to inspect PHC Kundigarh

Azamgarh News: फिर पीएचसी कुंदीगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ

Wed, 07 Aug 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
CMO again arrived to inspect PHC Kundigarh
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने जबसे जनपद में सीएमओ का पदभार ग्रहण किया है। वह लगातार सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर रहे हैं। अभी हाल ही में उनके द्वारा पीएचसी कुंदीगढ़ का निरीक्षण किया गया था तो वहां ताला बंद मिला था। मंगलवार को एक बार फिर से सीएमओ पीएचसी कुंदीगढ़ जा धमके। जहां फार्मासिस्ट विपिन साहू के साथ लक्ष्मी गौड़ अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन


पीएचसी दलसिंगार के निरीक्षण में चिकित्सक के साथ फार्मासिस्ट और सपोर्ट स्टाफ उपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि साधना राय पांच और छह अगस्त को आकस्मिक अवकाश पर थीं। निधू राय, पूजा निषाद, खूशबू निषाद एएनएम, प्रतिभा सिंह एलटी, संजीत शर्मा अनुपस्थित पाए गए। सुधा मौर्या स्टाफ नर्स 24 मार्च से अनुपस्थित चल रही हैं। शहरी दलसिंगार में तैनात एलटी जितेंद्र कुमार को कुंदीगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed