फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi will roar in Sagdi and former CM

Azamgarh News: सगड़ी में सीएम योगी तो निजामाबाद विधानसभा में गरजेंगे पूर्व सीएम अखिलेश

Tue, 21 May 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will roar in Sagdi and former CM
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। योगी आदित्यनाथ एक हफ्ते में तीसरी बार जनसभा को संबोधित करने मंगलवार को पहुंचेंगे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव इस लोकसभा चुनाव में मंगलवार को जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ दो बार जनपद में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। पहली बार 16 मई को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के गंधुवई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया था। इसके बाद 19 मई को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के मेंहनगर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। अब मंगलवार को उनके द्वारा एक बार फिर से आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी जनपद आगमन हो रहा है। मंगलवार को वह लालगंज लोकसभा क्षेत्र के खरेवां में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जौनपुर जनपद के लिए रवाना हो जाएंगे। बुधवार को एक बार फिर अखिलेश यादव का जनपद आगमन होगा और उनके द्वारा आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दो जनसभाओं एक गोपालपुर और दूसरी सदर विधानसभा में लोगों को संबोधित किया जाएगा। मंगलवार को ही सपा की मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का भी आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा दो जनसभाएं की जाएंगी। एक जनसभा का आयोजन मेंहनगर और दूसरी जनसभा सगड़ी विधानसभा के बाजार गोसाई में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जनसभा स्थलों के पास बनाए गए हेलिपैड, तैयारियां पूरी

सरायमीर/सगड़ी। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सगड़ी विधानसभा में आ रहे हैं। वहीं लालगंज लोकसभा में सपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव निजामाबाद विधानसभा के खरेंवा मोड़ सरायमीर में आ रहे हैं। उनकी जनसभा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। दोनों स्थानों पर हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
मंगलवार को भी जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन सगड़ी तहसील के जीयनपुर में हो रहा है। वहीं विधानसभा निजामाबाद के खरेंवा मोड़ सरायमीर में 12.30 बजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा होगी। उक्त दोनों कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल पर तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। टेंट लगाए गए हैं, ठीक उसी के पास हेलीपैड भी बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।


डिंपल यादव की जनसभा आज
मेंहनगर। मेंहनगर के खरिहानी बाजार में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद ही पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी सांसद डिंपल यादव खरिहानी बाजार स्थित वंसरिया बाग में मंगलवार जनसभा करेंगी। इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक पूजा सरोज व पूर्व एमएलसी व प्रदेश कार्यकारिणी सचिव कमला प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed