फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM Yogi come tomorrow in azamgarh inspect airport and university

CM Yogi Azamgarh Visit: कल आएंगे सीएम योगी, एयरपोर्ट और विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, तैयारियां तेज

Sat, 02 Mar 2024 03:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 03:23 PM IST
सार

CM Yogi Azamgarh Visit: आजमगढ़ में सीएम योगी के दौरे के बाद संभावना जताई जा रही है कि दो-चार दिनों में प्रधानमंत्री का भी जनपद में कार्यक्रम लगेगा और उनके द्वारा विश्वविद्यालय व मंदुरी हवाई अड्डे का लोकार्पण किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Yogi come tomorrow in azamgarh inspect airport and university
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को आजमगढ़ में आगमन होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री मंदुरी हवाई अड्डा के साथ ही महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


जिले में मंदुरी हवाई अड्डा से दो मार्च को उड़ान शुरू होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उड़ान टल गया। वहीं, जहानागंज  के आजमबांध में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का भी निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। काफी कार्य पूर्ण हो चुके है। हवाई अड्डा व विश्वविद्यालय का लोकार्पण कभी भी हो सकता है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को जनपद में आगमन हो रहा है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जिले के दौरे के दौरान इन दोनों कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि दो-चार दिनों में प्रधानमंत्री का भी जनपद में कार्यक्रम लगेगा और उनके द्वारा विश्वविद्यालय व मंदुरी हवाई अड्डे का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुट गया है। फिलहाल, प्रोटोकॉल तो नहीं आया है, लेकिन तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed