{"_id":"6184ba7b4e32372c82633e8b","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-to-azamgarh-today-will-take-stock-of-preparations-before-visit-of-home-minister-amit-shah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit Azamgarh: आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी, गृहमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit Azamgarh: आजमगढ़ पहुंचे सीएम योगी, गृहमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का लिया जायजा
Fri, 05 Nov 2021 03:44 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 05 Nov 2021 03:44 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद आजमगढ़ पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह के 13 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 13 नवंबर को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंचे। दोपहर 2.10 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
सीधे कार्यक्रम स्थल आजमबांध पर बने हेलीपैड पर उतरा। उनके स्वागत में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही भाजपा के दोनों जिलाध्यक्ष शामिल हुए।
सीएम ने आजमबांध-यशपालपुर में नए राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने राज्य विश्वविद्यालय की भूमि व गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल की भूमि का डेमो दिया। सीएम ने कार्यक्रम स्थल के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
गाजीपुर हाईवे से जुड़ेगा राज्य विश्वविद्यालय
सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सीएम को बताया कि आजमगढ़ मुख्यालय से विश्वविद्यालय की दूरी करीब 16 किमी है। बताया कि गाजीपुर में बन रहे हाईवे से विश्वविद्यालय के मार्ग को जोड़ा जाएगा। जिसके निर्माण में कुल करीब 934 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने पूरा डेमो मुख्यमंत्री को दिखाया। उन्होंने बताया कि करीब 52.27 एकड़ भूमि में कुलपति आवास व छात्रावास के लिए यहां पर भूमि है।
विज्ञापन
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम में रानी भवानी उत्तरी गेट के पास विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा
Trending Videos
जनसभा स्थल अकबेलपुर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम
सीएम योगी पहुंचे आजमगढ़
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही डीएम ने 13 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अकबेलपुर में काफी भूमि है। जहां पर गृहमंत्री का कार्यक्रम होगा। यहां पार्किंग की भी व्यवस्था है। तीन-तीन सौ मीटर भूमि की पार्किंग मिल रही है। वाहन यहां पर आसानी से खड़े हो सकते हैं।