{"_id":"62ae1b2c17bac0076b26f09d","slug":"cm-yogi-adityanath-s-district-arrival-today-azamgarh-news-vns659599925","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : सीएम योगी आज मांगेंगे निरहुआ के लिए वोट, चुनावी सभा को भी करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : सीएम योगी आज मांगेंगे निरहुआ के लिए वोट, चुनावी सभा को भी करेंगे संबोधित
Sun, 19 Jun 2022 07:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा उपचुनाव को लेकर जनपद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टियों के दिग्गज नेताओं का जनपद में जमावड़ा हो गया है। इसी क्रम में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। उनके द्वारा दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया जाएगा। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में हवा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
मतदान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे जनपद में दिग्गज नेताओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को सपा के दिग्गज ने आजम खान द्वारा सपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाई गई। इस दौरान उनके द्वारा गोपालपुर विधानसभा के नसीरपुर और मुबारकपुर में जनसभा को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
वहीं रविवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में हवा बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन हो रहा है। इस दौरान उनके द्वारा पूर्वांह्न 11 बजे सदर, मुबारकपुर और मेंहनगर विधानसभा की संयुक्त जनपद को चक्रपानपुर पीजीआई के निकट अकबेलपुर मुमरखापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे उनके द्वारा गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा की संयुक्त जनसभा को बिलरियागंज बाजार के समीप बघैला के खेल में मैदान में संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन