{"_id":"61aa60cceb0035345f30c470","slug":"cm-to-lay-foundation-stone-and-inaugurate-projects-worth-rs-20401-39-lakh-azamgarh-news-vns6259366190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 20401.39 लाख रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 20401.39 लाख रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन छह दिसंबर को होना है। वह यहां आने के बाद जिले को कई परियोजनाओं का सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 20401.39 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपदों का भ्रमण करने में लगे हैं। चूंकि, आगामी कुछ माह में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा, इससे पहले ही मुख्यमंत्री हर जिले में जाकर सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी कर रहे हैं। उनका छह दिसंबर को जनपद भ्रमण कार्यक्रम है। इस बावत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोकार्पण में 11508.73 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाएं व 8892.66 लाख रुपये की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन छह दिसंबर को होना है। लोकार्पण व शिलान्यास की सूची विधानसभावार तैयार कर ली गई है। लोकार्पण में 30 व शिलान्यास में 43 परियोजनाएं शामिल है। करीब 20401.39 लाख रुपये की लागत से कुल 73 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है। इस सूची में मंदुरी एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़।