फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM to lay foundation stone and inaugurate projects worth Rs 20401.39 lakh

मुख्यमंत्री 20401.39 लाख रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
CM to lay foundation stone and inaugurate projects worth Rs 20401.39 lakh
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन छह दिसंबर को होना है। वह यहां आने के बाद जिले को कई परियोजनाओं का सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 20401.39 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपदों का भ्रमण करने में लगे हैं। चूंकि, आगामी कुछ माह में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा, इससे पहले ही मुख्यमंत्री हर जिले में जाकर सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी कर रहे हैं। उनका छह दिसंबर को जनपद भ्रमण कार्यक्रम है। इस बावत जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। लोकार्पण में 11508.73 लाख रुपये लागत की 30 परियोजनाएं व 8892.66 लाख रुपये की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित आगमन छह दिसंबर को होना है। लोकार्पण व शिलान्यास की सूची विधानसभावार तैयार कर ली गई है। लोकार्पण में 30 व शिलान्यास में 43 परियोजनाएं शामिल है। करीब 20401.39 लाख रुपये की लागत से कुल 73 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है। इस सूची में मंदुरी एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed