फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CM's public meeting will be held in Sagadi on October 24

सगड़ी में 24 अक्तूबर को होगी सीएम की जनसभा

Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
CM's public meeting will be held in Sagadi on October 24
आजमगढ़। जनपद में काफी दिनों से सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभा स्थल का चयन भी कर लिया गया था। लेकिन बीच में हुई मुसलाधार बारिश ने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए। लेकिन अब उनके जनपद आगमन का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। 24 अक्तूबर का वह सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में तीन विधानसभाओं की जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के सितंबर माह में ही जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उनके द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने का निर्णय लिया गया था। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासन ओर से हर विधानसभ क्षेत्र में जनसभा स्थल की तलाश की जा रही थी। लालगंज और सगड़ी तहसील में जनसभ स्थल तैयार भी कर लिया गया था। लेकिन 16 सितंबर की रात हुई बारिश ने पूरे कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। लेकिन अब मुख्यमंत्री के सगड़ी तहसील में आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। वह 24 अक्तूबर को सगड़ी तहसील में तीन विधानसभाओ की जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें मुबारकपुर, सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। यह जनसभा सगड़ी तहसील के जूनियर विद्यालय परिसर में होगी। इसके लिए जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। बुधवार केे डीएम राजेश कुुमार इसे लेकर सगड़ी तहसील परिसर में अधिकारियों संग बैठक करेंगे। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि सीएम साहब का कार्य निर्धारित हो गया है। 24 अक्तूबर को तहसील से सटे जूनियर विद्यालय परिसर में उनकी जनसभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed