{"_id":"685af09220de7439ad0eb2f7","slug":"cm-dashboard-all-three-districts-got-better-grading-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133422-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम डैशबोर्ड : तीनों जिलों को मिली बेहतर ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम डैशबोर्ड : तीनों जिलों को मिली बेहतर ग्रेडिंग
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई 2025 के विकास कार्यों और राजस्व प्रगति को लेकर मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आजमगढ़, मऊ व बलिया जनपद की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने तीनों जिलों की ग्रेडिंग व रैंकिंग में सुधार पर अधिकारियों को बधाई देते हुए आगे भी निरंतर सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के बाद निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दूसरी किस्त जारी की जाए। अपात्र लाभार्थियों को सूची से हटाकर मृतकों के वारिसों को ग्राम सभा प्रस्ताव के माध्यम से लाभान्वित किया जाए।
प्राथमिक विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प, मिड डे मील की गुणवत्ता और छात्र उपस्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने खंड शिक्षा अधिकारियों को रूटीन निरीक्षण और अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में सभी अस्पतालों में सिटी स्कैन मशीन चालू रखने, मेडिकल उपकरणों के रखरखाव और वृद्धाश्रमों का निरीक्षण हर 15 दिन में करने के निर्देश दिए। नमामि गंगे के तहत शत प्रतिशत जल कनेक्शन व निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, एलडीएम और उद्योग विभाग को बैंक ऋण मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से करने को कहा गया। इस मौके पर डीएम आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, मऊ प्रवीण मिश्रा, बलिया मंगला प्रसाद सिंह, तीनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।