{"_id":"69751bb552b1a60c820fb8ac","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-rain-is-expected-from-26th-to-28th-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-144452-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दिनभर छाए रहे बादल, 26 से 28 तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दिनभर छाए रहे बादल, 26 से 28 तक बारिश के आसार
विज्ञापन
आजमगढ़। वसंत ऋतु की शुरुआत में ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया। शनिवार को पूरे दिन काले बादलों ने डेरा डाले रखा। इसके चलते तापमान में गिरावट से एक बार फिर ठंड लौटती दिख रही है। आलम यह रहा कि सुबह बादलों के ओट के बीच हुई।
बदली भरा मौसम गेहूं की फसल के लिए एकदम मुफिद है तो पिछैती सरसो की फसल पर माहो कीट का खतरा बढ़ गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की आहट शुरू हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 26 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम परिवर्तन का असर शनिवार की अलसुबह ही देखने को मिल गया। सुबह ही काले बादल छा गए थे और पूरे दिन बने रहे। दिन में रह-रह कर कभी-कभी हल्का उजाला हो जा रहा था। मौसम विभाग के अनुसार कई दिन तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
26 से 28 जनवरी तक बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन में पछुआ हवा भी चलती रही। जिससे बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 7.2 से बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री से लुढ़ककर 22.4 पर पहुंच गया। ंकृषि वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि ऐसे मौसम में सरसो की फसल पर माहो कीट के लगने का खतरा उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में किसान यथाशीघ्र कीटनाशक का छिड़काव करें।