फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clerk will be recruited in secondary schools

सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में लिपिक की होगी भर्ती

Sat, 08 Oct 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Clerk will be recruited in secondary schools
आजमगढ़। जिले के 29 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लिपिकों के 38 रिक्त पदों जल्द भर्ती शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों की सूचना एकत्र करने के बाद शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती के लिए आवेदन आफलाइन लिये जायेंगे। वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसे भरकर डाक से भेजना होगा। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर लगभग 13 साल बाद इन स्कूलों में लिपिक की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि यह भर्तियां स्कूलवार हो रही हैं। किस किस स्कूल में भर्ती निकल रही है, इसके लिए अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। बताया कि जिले में 29 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल में 38 पद खाली हैं, जिस पर भर्ती होनी है। एक सप्ताह के अंदर इसकी सूचना समाचार पत्रों में जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed