फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cleanliness ranking improved, face of the city did not change

Azamgarh News: स्वच्छता रैंकिंग सुधरी, शहर की सूरत नहीं बदली

Sun, 14 Jan 2024 02:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness ranking improved, face of the city did not change
आजमगढ़। केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छता रैंकिंग में नगर पालिका परिषद ने ऊंची छलांग लगाई है। मुबारकपुर को पछाड़ कर इस बार आजमगढ़ नगर पालिका ने जिले में पहले स्थान किया है। 2022 की रैकिंग में आजमगढ़ 1160 वें पायदान पर था। वहीं 2023 में अपनी रैंकिंग को सुधार करते हुए नपा 249 वें पायदान पर पहुंच गई। रैकिंग सुधरी लेकिन शहर की सूरत नहीं बदली। शहर में क्षतिग्रस्त नालियां बजबजा रही हैं। गंदा पानी सड़काें पर बह रहा है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। शहर के पुरानी सब्जीमंडी, दलसिंगार मोहल्लों में नालियां बजबजा रही हैं। बड़ा गणेश मंदिर के पास शहर सुरक्षा बांध के पास नाली जाम है। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

00
पुराने जेल के पास क्षतिग्रस्त नाला बना हादसों का कारण
आजमगढ़। पुराने जेल के सामने बंधा के पास से एक बड़ा नाला गुजरा हुआ है। यह नाला भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब तो यह सड़क को भी काट रहा है। जिसके चलते आए दिन लोग इसमें गिर कर चोटिल होते है। कुछ दिनों पूर्व तो एक ई-रिक्शा भी इसमें पलट चुका है। वर्तमान में इस स्थान पर पुलिस विभाग की बैरिकेडिंग स्टैंड को खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन

00
नाले-नालियों की सफाई जोरशोर से कराई जा रही है। जहां कहीं भी नालियों के जाम होने की समस्या है, उसे जल्द से जल्द दुरूस्त करा दिया जाएगा। टूटी नालियों को भी ठीक कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित यादव, प्रभारी ईओ, नगर पालिका, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed