फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clean chit to two schools in the case of misuse of MP and MLA funds

Azamgarh News: सांसद और विधायक निधि के दुरुपयोग के आरोप मामले में दो स्कूलों को क्लीन चिट

Thu, 03 Oct 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Clean chit to two schools in the case of misuse of MP and MLA funds
आजमगढ़। जनपद में 82 विद्यालयों में सांसद और विधायक निधि के इस्तेमाल को घोटाले के आरोप में दो स्कूलों को क्लिनचिट दे दी गई। इस मामले की जांच सालों पहले शुरू हुई लेकिन अभी तक चल रही है। कृष्णा काॅलेज के प्रबंधक स्व. लालता प्रसाद यादव ने 2012 में हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल कर जिले के 82 विद्यालयों के संचालकों पर सांसद और विधायक निधि लेकर उसका दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच बड़ी तेजी से शुरू हुई, बाद में ठंडी पड़ गई। सीडीओ परीक्षित खटाना के निर्देश पर धूल फांक रही फाइलें एक फिर आलमारी से बाहर निकाली जा चुकी हैं। अधिकारी जांच करने और आरोपों के तार जोड़ने में जुट गए हैं। तत्कालीन डीएम सुहास एलवाई ने कुछ विद्यालयों की जांच रिपोर्ट को जारी किया था। इसमें कई विद्यालयों के संचालक दोषी पाए गए थे। वर्तमान इन विद्यालयों के संचालक हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ रहे हैं। वहीं जिन विद्यालयों की जांच नहीं हो पाई थी उनकी फाइलें उसी तरह से पड़ी रहीं। अब शुरू हुई जांच में दो विद्यालयों को प्रशासन से क्लीन चिट दी जा चुकी है।
विज्ञापन

00

यह लगे थे आरोप

- विद्यालय की अपनी जमीन न होने पर भी सांसद और विधायक निधि ली गई।

- स्कूल का जमीन कहीं और है विद्यालय कहीं और बना है।

- सांसद और विधायक निधि ली लेकिन नहीं बनवाया भवन।

00

मामला पुराना है। जांच की जा रही है। दो विद्यालयों की जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। एक-एक कर जल्द ही इन विद्यालयों की जांच को पूरा कर ली जाएगी।
विज्ञापन


ऋचा सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed