फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clay was being done by JCB on Chakrod, investigation started

जेसीबी से करवाई जा रही थी चकरोड पर मिट्टी पटाई, जांच शुरू

Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clay was being done by JCB on Chakrod, investigation started
रानी की सराय। रानी की सराय ब्लॉक के सुरही गांव में मनरेगा के तहत भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। जहां चकरोड पर मिट्टी की पटाई के लिए श्रमिकों के स्थान पर जेसीबी मशीन से काम करवाया जा रहा था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसे संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने वीडीओ रानी की सराय को जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही दोषी मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देशन में वीडीओ ने एपीओ को जांच सौंप दी है। साथ ही सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

रानी की सराय क्षेत्र के सुरही गांव में 200 मीटर चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। शासन की मंशा है कि श्रमिकों को बाहर न जाकर उन्हें गांव में ही मनरेगा के तहत रोजगार मिले, लेकिन इस मंशा पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पानी फेर रहे हैं। सड़क पर मिट्टी पटाई का कार्य जॉब-कार्डधारकों से न कराकर जेसीबी से कराया जा रहा है। ऐसे में श्रमिक रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने रानी की सराय की प्रभारी वीडीओ डॉ. आराधना त्रिपाठी को जांच करने के निर्देश दिए। वीडीओ ने एपीओ को मौके पर पहुंचकर जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। यदि समय से स्पष्टीकरण नहीं मिलेगा तो संबंधित के विरूद्घ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। वीडीओ डा. आराधना त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है। यदि दोषी पाए जाएंगे तो संबंधित के विरूद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed