{"_id":"65d6527b62f98c7ea0047d84","slug":"class-iv-employee-arrested-for-taking-bribe-of-rs-25-lakh-aco-also-named-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-111641-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसीओ के कहने पर ढाई लाख घूस लेता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसीओ के कहने पर ढाई लाख घूस लेता चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन
एंटी करप्शन आजमगढ़ टीम के हाथ बुधवार को फिर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलिया जिले में टीम ने ढाई लाख रुपये घूस लेते एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ा गया। मामला सहायक चकबंदी कार्यालय सिकंदरपुर जिला बलिया से जुड़ा हुआ है। शहर कोतवाली बलिया एंटी करप्शन टीम ने पकड़े गए कर्मचारी के साथ ही सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड बभनियांव गांव निवासिनी गिरिजा देवी के पैतृक भूमि का मामला सहायक चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर के यहां चल रहा है। आरोपी आदेश करवाने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की। जिस पर गिरिजा देवी ने शिकायत एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ से किया। इस सूचना पर टीम ने योजना बनाया और बुधवार को मयदल बल पहुंच गई। उनके साथ डीएम बलिया की ओर से बतौर साक्षी उपलब्ध कराए गए दो जिम्मेदार भी मौजूद थे। इसके बाद पीड़िता ने पैसा देने के बाबत बात किया तो सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय ने उसे बलिया रोडवेज बस स्टैंड पर बुलाया। जहां महिला ने पहुंच कर राजेश राय को जैसे ही पैसा दिया वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम उसे लेकर सीधे कोतवाली बलिया पहुंची। जहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार राय के अलावा सहायक चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया। इस कार्रवाई में ट्रैपटीम प्रभारी श्याम बाबू, निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह भदौरिया, ब्रजेश द्विवेदी, कैलाश चंद्र, मुख्य आरक्षी ओमकार सिंह यादव, विकास कुमार जायसवाल, आरक्षी आनंद कुमार यादव, अमित सिंह, मुकेश कुमार पटेल, पंकज सिंह, जितेंद्र कुमार, अरविंद यादव आदि शामिल रहे।