फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Class 11 and 12 students will also be included in the Inspire Award Scheme

Azamgarh News: कक्षा 11 और 12 के छात्र भी इंस्पायर अवॉर्ड योजना में होंगे शामिल

Fri, 20 Jun 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Class 11 and 12 students will also be included in the Inspire Award Scheme
आजमगढ़। शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 में इन्स्पायर अवार्ड ''''मानक'''' योजनान्तर्गत कक्षा छह से 12 तक में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 15 जून से 15 सितंबर तक निर्धारित की गई है। इस बार कक्षा 11 और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को इंस्पायर अवार्ड में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने पत्र द्वारा योजना के पात्रता मानदंड में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार वर्ष 2025-26 से कक्षा छह से 12 में पढ़ने वाले छात्र/छात्रायें नवाचार, विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। इन्स्पायर मानक योजना के अन्तर्गत पंजीकृत विद्यालय प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अपने विद्यालय से पांच सर्वश्रेष्ठ विचारों को वेब पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन विद्यालय कर सकते हैं। इन्स्पायर अवार्ड-मानक योजना के सफल क्रियान्वयन एवं छात्र छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन किये जाने के लिए डीआईओएस और बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यो व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर इन्स्पायर अवार्ड-मानक की पात्रता, नामांकन प्रक्रिया, मॉडल तैयार करने एवं ऑनलाईन आपलोड कराने पर चर्चा कर अधिक से अधिक बच्चों तक जानकारी पहुंचाने, नामांकन हेतु प्रोत्साहित करने, शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदानक करने के लिए विद्यालयवार शिक्षक चिन्हित कर उनका दायित्व निर्धारण और यदि ऑनलाईन आवेदन करने में कोई परेशानी आती है तो उसका निराकरण आदि कराकर प्रत्येक दशा में कार्य योजना बनवाएंगे। इस पर ऑनलाइन नामांकन ऑनलाइन नामांकन हेतु वेब पोर्टल का लिंक inspireawards-dst.gov.in है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed