फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clashes about eating ice cream

आइसक्रीम खाने को लेकर भिड़े घराती-बराती

Fri, 21 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Clashes about eating ice cream
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव में बृहस्पतिवार की रात बारात आई थी। देर रात लगभग दस बजे आइसक्रीम खाने को लेकर बारातियों व घरातियों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोगों को चोट आई। बाद में काफी मान मनौव्ल के बाद विवाह की रस्म संपन्न हुई। कसड़ा आइमा गांव निवासी लक्ष्मण राजभर की पुत्री संध्या का बृहस्पतिवार को विवाह था। बारात बडउरा बुजुर्ग गांव निवासी दीपचंद राजभर के पुत्रण अरूण से हो रही थी। बृहस्पतिवार को बारात पहुंची तो उसका लड़की पक्ष ने ठीक ढंग से स्वागत किया। रात लगभग दस बजे द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आइसक्रीम काउंटर पर बारातियों की भारी भीड़ जुट गई। जिस पर लड़की के बाबा दशरथ ने लोगों से कहा कि थोड़ा दूर-दूर हो जाइये। इसी बात को लेकर लड़के बड़े भाई से कहासुनी हो गई और फिर बाराती पक्ष के कुछ लोगों ने लड़की के बाबा दशरथ को पीट दिया। जिस पर घराती भी एकजुट हो गए और फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घरातियों ने बारातियों को दौड़ा लिया। विवाह का कार्यक्रम वहीं ठप हो गया। देर रात गांव के बड़े बुजुर्गो के हस्तक्षेप व मानमनौवल के बाद विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed