फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Clarification summoned from CMO on the presence of few doctors

कम डॉक्टरों की मौजूदगी पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 20 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clarification summoned from CMO on the presence of few doctors
आजमगढ़। कोरोना के मद्देनजर डीएम ने शुक्रवार को प्राइवेट डॉक्टरों की बैठक डीएम ने बुलाई थी। इसमें काफी कम डॉक्टरों के आने पर डीएम ने नाराजगी जताई और सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने प्राइवेट डॉक्टरों के साथ कोरोना पर बैठक की योजना बनाई थी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होनी थी। इसमें प्राइवेट डॉक्टरों को बुलाने की जिम्मेदारी सीएमओ डॉ. एके मिश्रा को दी गई थी। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ से डॉक्टरों को बुलाने को कह कर जिम्मेदारी की इतिश्री कर लिया। डिप्टी सीएमओ ने भी कुछ प्राइवेट डॉक्टरों को बैठक की सूचना देकर शांत हो गये। शुक्रवार की बैठक जब शुरू हुई तो काफी कम संख्या में प्राइवेट डॉक्टर मौजूद थे। डॉक्टरों की कम संख्या पर डीएम नाराज हुए। पूछने पर पता चला कि कई प्रमुख डॉक्टरों को सीएमओ कार्यालय से सूचना ही नहीं मिली थी। इस पर डीएम काफी सख्त हुए और सीएमओ डॉ. एके मिश्रा को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed