फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Claims of good education, secondary schools in the district getting bogged down in works

अच्छी शिक्षा का दावा, कार्यों फिसड्डी हो रहे जिले में माध्यमिक विद्यालय

Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Claims of good education, secondary schools in the district getting bogged down in works
आजमगढ़। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों का वेब पेज बनाने का निर्देश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दिया गया था। इसके लिए 25 मई की समय सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन अब तक जिले के मात्र 10 प्रतिशत विद्यालयों ने ही वेब पेज के लिए मांगी गई जानकारी को अपलोड किया है। इसके तहत सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन मान्यता प्राप्त को मिलाकर कुल 763 विद्यालयों की सूचनाओं से संबंधित वेब पेज बनना है। इसके लिए इन विद्यालयों के फोटोग्राफ तथा महत्वपूर्ण उपलब्धियां, माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जाने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए संबंधित विद्यालयों की उपलब्धियों के फोटोग्राफ एवं अन्य जानकारियों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। इसके बन जाने के बाद इसकी मानिटरिंग शासन स्तर से हो सकेगी। विद्यालय वाले इसमें अपने स्मार्ट क्लास, लेबोरेटरी, पुस्तकालय, प्रवेश द्वार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार आदि सहित अन्य उपलब्धियां अपलोड कर सकेंगे। इससे विभाग को भी यह जानकारी रहेगी कि संबंधित विद्यालय में क्या-क्या हो रहा है, क्या उसकी उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन

वर्तमान एवं पूर्व छात्र भी वेबपेज के जरिए अपने संस्थान के बारे में परिचित हो सकेंगे। लेकिन जनपद में इसे लेकर माध्यमिक विद्यालय निष्क्रिय बने हैं। जबकि इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। जिने में अब तक मात्र 76 विद्यालयों ने वेब पेज के लिए मांगी गई सूचनाओं को अपलोड किया है। जनपद में वर्तमान में माध्यमिक विद्यालयेें में चार कार्य वेब साइट बनाने का कार्य, बच्चों की ईमेल आईडी बनाने का कार्य, विद्यालयों के संसाधन मैपिंग का कार्य और वेब पेज बनाने का कार्य एक साथ चल रहा है। लेकिन जनपद इन चारो ही कार्यक्रमों में जनपद फिसड्डी है। क्योंकि विद्यालयों द्वारा इस कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस डा. पीके उपाध्याय वेब पेज पहले से बना हुआ है। इस पर कुछ जानकारियां अपलोड करनी थी जिले में 763 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से अब तक मात्र 76 विद्यालयों द्वारा ही मांगी गई जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। शेष विद्यालयों द्वारा अभी वेबसाइट खुली होने के कारण अपलोड किया जा रहा है। सबसे दुख की बात यह है कि इस समय चार कार्यक्रम चल रहे हैं सभी में जिला फिसड्डी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed