{"_id":"67c89a8e59bbc692e1045a24","slug":"city-streets-demolished-for-sewer-line-not-repaired-even-after-six-months-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-128416-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीवर लाइन के लिए तोड़ दीं शहर की गलियां, छह माह बाद भी मरम्मत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीवर लाइन के लिए तोड़ दीं शहर की गलियां, छह माह बाद भी मरम्मत नहीं
विज्ञापन
आजमगढ़ । सीवर लाइन बनाने के लिए कई मुहल्लों में गलियां तो तोड़ दी गईं, छह माह बीतने के बाद भी उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। शहर के विभिन्न नालों से निकलने वाले गंदे पानी को पठखौली गांव में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए हर मुहल्ले में सीवर लाइन बिछाई गई है।
सीवर लाइन बिछे छह माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण मुहल्लों की टूटी सड़कों को अभी तक बनाया नहीं जा सका है। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। आजमगढ़ शहर में 42.21 करोड़ की लागत से जनवरी 2022 से पठखौली में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया।
विभिन्न मुहल्लों में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। एसटीपी तक शहर के नालों का गंदा पानी पहुंचाने के लिए विभिन्न मुहल्लों में 22 किमी सीवर लाइन बिछाई गई।
विज्ञापन
जल निगम के ठेकेदार यह काम छह माह पहले ही पूरा कर लिए थे। सीवर लाइन बिछाने के दौरान मुहल्लों की टूटी सड़कों को बनाने का काम भी उन्हीं का था। इसके लिए उन्हें अलग से बजट दिया गया है, लेकिन विभाग और ठेकेदार की उदासीनता के कारण आज भी कई मुहल्लाें की सड़कें टूटी पड़ी हैं।
मुहल्ले के लोग उबड़ खाबड़ रास्तों से आने जाने को मजबूर हैं। हालांकि शिकायत कई बार विभाग में हुई लेकिन मुहल्लों की टूटी सड़कों को बनाया नहीं गया।
शहर के पुरानी कोतवाली, तकिया, कोटकिला रोड, मुकेरीगंज, रहमत नगर, काली चौरा आदि मुहल्लों में सीवर लाइन बिछाने के बाद विभाग ने सड़क पर केवल मिट्टी डालकर छोड़ दी।
कोटकिला, मुकेरीगंज के कई गलियों में मिट्टी धंस गई है। उखड़े इंटरलॉकिंग, पिच, सीसी रोड को बनाया नहीं गया।
मुहल्लों के लोग इसी मार्ग से आने जाने का मजबूर हैं। अगर मुहल्लों की टूटी सड़कों को नहीं बनाया गया तो बरसात के दिनों में स्थिति और नारकीय हो जाएगी।