फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   City electricity trapped in a shabby wire mesh

जर्जर तारों के जाल में फंस गई शहर की बिजली

Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
City electricity trapped in a shabby wire mesh
शहर के असिफगंज क्षेत्र में सड़क तक लटकते विद्युत तार।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर की सभी सड़कों पर मौत झूल रही है। शहर में फैले जर्जर तार किसी भी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। दरअसल, 15-20 साल पुराने तारों में अब लोड सहने की क्षमता नहीं रही। ऐसे में लोड बढ़ते ही वे गलकर गिरने लग रहे हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा हादसा होना तय है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की लापरवाही आलम यह है कि कोलघाट मोहल्ले में सड़क पर मात्र पांच फीट ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। वह भी पूरी तरह से खुला हुआ है। इस बड़े खतरे से विभागीय अधिकारी भी अवगत हैं, बावजूद उसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा। यह हाल शहर की हर गलियों में जगह-जगह देखने को मिलेगी। बिजली के तार लटके हुए हैं, जिनसे लोगों को अपनी जान का खतरा बना रहता है। शहर में पुरानी कोतवाली, आसिफगंज, दलालघाट, पुरानी सब्जी मंडी समेत अन्य स्थानों पर तार लटके हुए हैं। जर्जर तार गलियों में मौत बनकर लटकते हैं। किसी दिन अगर कोई तार टूटकर गिर जाए या किसी तार से कोई छू जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली के खंभों पर लगे तारों गुच्छे लटकते रहते हैं। बिजली के तारों से अधिक खतरा उनके नीचे से गुजर रहे स्कूली बच्चों को होता है।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके तारों को ठीक कराने की कवायद में महकमा जुटा है। बरसात व जल जमाव के चलते काम प्रभावित हुआ है। जल्द ही लटक रहे तारों को ठीक कराने के साथ ही जर्जर तारों को बदलने का काम पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद कुमार सिंह, एक्सईएन, बिजली विभाग वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed