फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children will be told in basic schools, measures to prevent dengue

बेसिक स्कूलों में बच्चों को बताए जाएंगे डेंगू से बचाव के उपाय

Tue, 18 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children will be told in basic schools, measures to prevent dengue
आजमगढ़। जिले में डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के बच्चों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए जाएंगे, ताकि वह अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें। शासन के आदेश के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण और इसका त्वरित एवं सही उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिताओं में है। पिछले वर्षों की भांति वर्ष 2022 में भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाना है। अभियान का प्रथम चरण अप्रैल और जुलाई 2022 में संचालित किया जा चुका है। द्वितीय चरण का अभियान एक से 31 अक्तूबर और दस्तक अभियान 15 से 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू से छात्र-छात्राओं के बचाव के लिए समस्त अध्यापकों को अपने स्तर से यह जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है। ताकि विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं पूरी बांह की शर्ट एवं फुल पैंट पहनकर विद्यालय आएं, जिससे डेंगू के प्रकोप से छात्र-छात्राओं का बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed