फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Children registered in Anganwadi will have unique ID

Azamgarh News: आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चों की होगी यूनिक आइडी

Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Children registered in Anganwadi will have unique ID
अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का भी आधार आधारित एक ही यूनिक आईडी होगी। इससे जहां योजनाओं और सुविधाओं का लाभ देने में आसानी होगी, वहीं उनका डाटा भी एक ही क्लिक पर उपलब्ध होगा। इसके बाद छात्रों को स्कूल बदलने, कॉलेज में प्रवेश लेने और नौकरी आदि के लिए कई जगह प्रपत्र प्रमाणित कराने से छुटकारा मिल जाएगा। जिले में कुल 5588 आंगनबाड़ी केंद्र है। इनमें 630 केंद्र विभाग के भवन में संचालित हो रहा है। वहीं करीब 4720 परिषदीय व 238 पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन में संचालित हो रहे हैं। उक्त विद्यालयों में छह माह से तीन वर्ष तक के 275666 बच्चे पंजीकृत है। वहीं तीन से छह वर्ष तक के 248006 बच्चे पंजीकृत है। इनमें 6 माह से तीन वर्ष के 186610 और तीन माह से छह वर्ष तक के बच्चों को लाभ मिल रहा है। नई योजना के तहत बच्चों की आईडी शासन के केंद्रीयकृत सर्वर से जोड़ी जाएगी। इससे सरकार के पास भी सही और समग्र प्रमाणित डाटा उपलब्ध होगा, वहीं विद्यार्थियों के लिए भी आसानी होगी कि उनकी पूरी शैक्षिक जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। डीपीओ मनोज मौर्या ने बताया कि बच्चों की यूनिवर्सल आईडी बननी है। जल्द ही प्रक्रिया शुरु हो जाएगी लेकिन अभी तक साफ्टवेयर नहीं मिला है। इससे विभिन्न चीजों में दोहराव को रोका जा सकेगा। साफ्टवेयर आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed