फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child dies in school bus collision villagers set bus on fire, police said action will be taken

Azamgarh News: स्कूली बस की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने बस में लगाई आग, पुलिस बोली होगी कार्रवाई

Thu, 22 May 2025 10:43 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 10:43 AM IST
सार

साइकिल से बाजार जा रहे बालक को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी और चालक के साथ स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Child dies in school bus collision villagers set bus on fire, police said action will be taken
धू-धू कर जलती स्कूल बस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से बाजार जा रहे बालक को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और स्कूली बस में आग लगा दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति काे नियंत्रित किया। वहीं, मौके पर एसपी ग्रामीण भी पहुंचे और परिवार को जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को कब्जे में लेकर थाने पर चली गई।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक नंदाव निवासी राज यादव (11) पुत्र शोभई साइकिल से बाजार जा रहा था। वह जैसे ही नंदाव मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी तेज रफ्तार स्कूली बस अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में राज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। साथ ही मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर थाना समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुट गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूली बस जो चला रहा था वह नाबालिग था। उसके पास न तो डीएल थे और न ही बस के सभी कागजात। यह भी आरोप लगाया कि जिस बस से हादसा हुआ है वह भी फिटनेस फेल था।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने राज के परिजनों और ग्रामीणों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही जली हुई बस को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। करीब एक घंटा बाद जाम समाप्त हो सका।

सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव से सूचना मिली थी। एक स्कूल की स्कूली बस बच्चों को लेकर जा रही थी। रास्ते में राज साइकिल से बाजार जा रहा था। तभी स्कूली बस ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगाते हुए रास्ते को जाम कर दिया गया। परिजनों को समझाया गया इसके बाद जाम समाप्त हो सका।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed