फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child dies during delivery at CHC, uproar

Azamgarh News: सीएचसी में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, हंगामा

Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Child dies during delivery at CHC, uproar
आजमगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर में मंगलवार को नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। इसके बाद गुस्साए लोग डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुड़ही गांव निवासी सरबजीत साहनी की पत्नी वंदना साहनी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिवारजनों का आरोप था कि अस्पताल में भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन समय पर डॉक्टर और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

इसके कारण प्रसव के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। इस घटना से आहत लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर लिया, जिससे कई घंटों तक माहौल तनावपूर्ण रहा। लोग वहां के डॉक्टर और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर भाजपा नेता सत्येंद्र राय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। सत्येंद्र राय ने मौके से ही संबंधित उच्च अधिकारियों से बातचीत की और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed