फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child dies due to severe head injury due to falling on RCC road while breaking mango

आम तोडते समय आरसीसी रोड पर गिरने से सिर पर लगी गंभीर चोट, बालक की मौत

Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to severe head injury due to falling on RCC road while breaking mango
बूढ़नपुर।अतरौलिया के नैपुरा गांव में आम बीनने गए बालक की डाली टूटने से नीचे गिरने से मौत हो गई। वहीं, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सिर नीचे आरसीसी रोड से टकराने से गंभीर चोट लग गई थी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सबका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतीक वर्मा (7) पुत्र जयराम वर्मा आम बीनने के लिए गया था। उसका चचेरा भाई संगम वर्मा (18) आम की डाली पर चढ़कर हिला रहा था। उसी समय अचानक आम की डाली टूट गई। आम की डाली टूट कर प्रतीक के गर्दन पर और सिर पर आकर गिरी नीचे आरसीसी रोड पर उसका सिर टकरा गया। चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। संगम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से डाली को हटाया गया। संगम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रतीक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बहन है इसका नाम ममता है। दुर्घटना से पूरा परिवार दहल गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed