फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Child dies due to current coming down in stay wire

स्टे वायर में उतर रहे करंट से बालक की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to current coming down in stay wire
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के पित्थौरपुर गांव में सोमवार को विद्युत पोल के स्टे वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। घटना के समय बालक गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने ननिहाल में रह कर पढ़ता था।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव निवासी मुन्ना गोंड का पुत्र राजन (12) अपने ननिहाल मेंहनगर थाना के पित्थौरपुर गांव में रहता था। वहीं वह कक्षा सात में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को दिन में वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव में बिजली सप्लाई के लिए टांसफार्मर के पास लगे विद्युत पोल के स्टे वायर में करंट उतर रहा था। खेलते समय ही राजन स्टे वायर की चपेट में आ गया। यह देख बच्चों में हड़कंप मच गया। बच्चों के शोर मचाने पर जब तक परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचते और राजन को स्टे वायर से अलग करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed