{"_id":"60acd4e58ee8115abc64bc63","slug":"child-died-fell-from-building-came-with-mother-collectorate-premises-for-free-ration-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: निशुल्क राशन की आस में बच्चों संग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची महिला, छत से गिरकर बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: निशुल्क राशन की आस में बच्चों संग कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची महिला, छत से गिरकर बेटा घायल
Tue, 25 May 2021 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 25 May 2021 05:50 PM IST
सार
महिला दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची थी। उसके साथ दो वर्ष और पांच वर्ष का बच्चा था। जब बिल्डिंग के दूसरे तल पर राशन की जानकारी के लिए पहुंची तो उसका बच्चा वहां से गिर गया।
विज्ञापन
बच्चे के साथ रोती मां।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजममगढ़ जिले में मां के साथ निशुल्क राशन की आश में कलेक्ट्रेट आया दो वर्षीय मासूम मंगलवार को दूसरे तल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परेशान हाल मां बच्चे को लेकर तत्काल जिला महिला अस्पताल पहुंची जहां बच्चे की हालत गंभीर देख कर बिना प्राथमिक इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सुबह लगभग 11 बजे घटी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के खैरातपुर गांव निवासी अवधेश को चकगोरया गांव स्थित कांशीराम कॉलोनी में आवास मिला हुआ है। यहां वह अपनी पत्नी रीता देवी व दो बच्चों के साथ रहता था। अवधेश मासिनक रूप से अस्वस्थ है, जिसके चलते वह कोई काम आदि नहीं करता है। आर्थिक स्थिति अत्यंत ही खराब है। जिसके चलते परिवार हमेशा परेशान रहता था। अवधेश की पत्नी को कहीं से कलेक्ट्रेट से निशुल्क राशन मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वह मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट बिल्डिंग पर पहुंच गई।
विज्ञापन
राशन वितरण के बाबत जानकारी करते हुए वह दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। वह यह पता लगाने में जुटी थी कि राशन कहां से बंट रहा है और इसी दौरान उसका दो वर्षीय मासूम बेटा जालीदार रेलिंग से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के गिर कर घायल होते ही मां के जैसे होश उड़ गए। वह भाग कर नीचे पहुंची और बच्चे को गोद में लेकर बिलखते हुए किसी तरह लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल पर बच्चे की हालत गंभीर देख बिना किसी प्राथमिक इलाज के ही तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल से एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बेबस हुई मां को बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई।