फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chief cane officer inspected sugarcane survey

गन्ना सर्वे का मुख्य गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

Sun, 08 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief cane officer inspected sugarcane survey
अतरौलिया। बूढ़नपुर गन्ना समिति के तहत आने वाले कई गन्ना क्रय केंद्रों में चल रहे गन्ना के सर्वे का शनिवार को मुख्य गन्ना अधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना किसानों को चीनी मिल पर बकाए के बदले नैनो यूरिया लेने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान दोनों जगहों पर गन्ना सुपरवाइजर अच्छेलाल सोनकर एवं हरिश्चंद्र यादव मौजूद मिले। दोनों जगहों पर कुल 12 प्लॉट जिसका सर्वे किया गया था। मुख्य गन्ना अधिकारी द्वारा दोबारा नापी करवाई गई जो सही प्राप्त हुआ। मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों के गन्ना सर्वे का कार्य गन्ना पर्यवेक्षक द्वारा किया जा रहा है। एक एक गांव का सर्वे कार्य संपन्न हो रहा है। किसान अपने खेत पर स्वयं मौजूद रहकर अपने गन्ने के फसल का सर्वे कराकर उसकी रसीद प्राप्त कर लें एवं गन्ने की प्रजाति भी जांच कर लें। उन्होंने कहा कि गन्ना पेराई सत्र 2022- 23 में किसानों के लिए घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। बिना घोषणापत्र के गन्ना का सट्टा संचालित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed