फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chemically ripened mangoes can spoil your health

Azamgarh News: रसायन से पके आम बिगाड़ सकते हैं सेहत

Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chemically ripened mangoes can spoil your health
इस समय बाजार में फलों का राजा आम हर तरफ सजा हुआ है। अलग-अलग प्रजातियों के आम बाजार में खूब बिकते नजर आ रहे हैं। हाफुस आम हो या कलमी, लंगड़ा या फिर केसर अथवा दशहरी, आम सबकी पसंद है। आप भी आम के शौकीन हैं तो संभल जाएं। रसायन से पकाया गया आम आपकी सेहत खराब कर सकता है। आजकल आम को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है। यह बेहद खतरना है। इसलिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। यानि इसका उपयोग करना गैर कानूनी है। इसके बाद भी अपने फायदे के लिए व्यापारी इसका इस्तेमाल करते हैं। आम के व्यापारी और किसान कच्चे आम तोड़ लेते हैं। इसके बाद आम को पकाने के लिए कार्बाइड का इस्तेमाल करते हैं। यह रसायन काफी घातक माना जाता है। इसके ज्यादा सेवन से फूड प्वाइजनिंग, स्किन एलर्जी और पेट खराब होने के साथ कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आम की खरीदारी सोच समझकर करें। घर में आम लाने के बाद कम से कम दो घंटे तक उसे पानी में रखें, इससे रासायनिक तत्व कुछ कम हो जाते हैं।
विज्ञापन

000000000
ऐसे कर सकते हैं आम की पहचान
आजमगढ़। पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ फिजिशयन डाॅ. एके मिश्र ने बताया कि बाजार से आम लाने के बाद पानी से भरे बर्तन में डालिए। यदि आम तैरने लगे तो समझ जाइये कि रसायन की मदद से पकाया गया है। इसके अलावा आम हल्का हरा हो और झुर्रियां दिखाई दें तो तय है कि उसे रसायन से पकाया गया है। आम पर हल्के-हल्के हरे पत्तों या धब्बों का दिखना भी बताता है कि इसे रसायनों की मदद से पकाया गया है। इसके अलावा आम काटने पर अधकचा, कहीं लाल कहीं हल्का पीला दिखे तो समझ जाइये उसे रसायनों की मदद से पकाया गया है।
विज्ञापन

0000000
इन रोगों से हैं पीड़ित तो आम से करें परहेज
- साइनस के मरीज हैं तो आम का सेवन न करें
- गठिया की परेशानी वाले लोगों को आम से दूर रहना चाहिए
- मधुमेह से पीड़ित लोग भी आम का सेवन न करें।
00000000000
कार्बाइड से पकाए गए फल सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इससे फूड प्वाइजनिंग, स्किन एलर्जी, पेट की समस्या हो सकती है। फलों को खाने से पहले उन्हें दो घंटे तक पानी में डुबा कर रखें। इससे केमिकल का असर कुछ कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एके मिश्र, वरिष्ठ फिजीशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed