फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chehlum procession taken out with reverence; martyrs of Karbala remembered.

Azamgarh News: अकीदत के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस, कर्बला के शहीदों को किया याद

Wed, 05 Aug 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chehlum procession taken out with reverence; martyrs of Karbala remembered.
मेजवां में निकले चेहल्लुम के जुलूस में शामिल लोग। संवाद
कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां, फूलपुर नगर, ग्राम चमावा और दसमड़ा में मंगलवार को हजरत इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर अकीदत के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

इससे पहले विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिस आयोजित हुई, जिसमें उलेमाओं ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम के बताए हुए सच्चे और पाक धर्म की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने कर्बला में अपनी शहादत दी।
वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भी खिराज-ए-अकीदत पेश किया। फूलपुर में नवाब हसन, मेजवां में सैय्यद आफताब हुसैन, चमावा में अंजुमन फरोगे अजा तथा दसमड़ा में अंजुमन गुलज़ार पंजतन के तत्वावधान में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मेजवां में जुलूस इमाम चौक से शुरू होकर कैफी आजमी रोड और हुसैनी कटरा होते हुए हजरत अब्बास के रौजा पहुंचा, जहां ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान अंजुमन अब्बासिया ने तारीखी नौहे पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर नगर के जुलूस में अलम, दुलदुल, ताजिया और हजरत इमाम हुसैन का ताबूत शामिल रहा। अंजुमन फरोगे अजा और अंजुमन मासूमिया के सदस्यों ने नौहा-ख्वानी, मातम और सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को याद किया।

जुलूस का समापन न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के समीप स्थित करबला में हुआ। जुलूस के आगे अंजुमन मासूमिया अखाड़ा के युवाओं ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल पूरे मार्ग पर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed