फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cheating of lakhs by giving fake sale recommendation letter of land

भूमि का फर्जी विक्रय संस्तुति पत्र थमाकर लाखों की ठगी

Wed, 14 Jul 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs by giving fake sale recommendation letter of land
मेंहनगर। उपनिबंधक कार्यालय में बिना अनुमति के अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूमि का बैनामा सामान्य जाति के व्यक्ति को करा देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। फर्जीवाड़े की परत-दर परत खुलती जा रही है। भूमि क्रय कर रही इबराना ने एसडीएम मेंहनगर को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि उपनिबंधन कार्यालय के वसीका नवीस द्वारा उन्हें भूमि का फर्जी विक्रय संस्तुति पत्र थमाकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई है। उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेंहनगर थानाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के करौती गांव निवासी इबराना पुत्री मोहम्मद इश्तियाक ने बुधवार को एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता का कहना है कि गांव के ही अनुसूचित जाति के संदन पुत्र लोचन से छह विस्वा भूमि तय किया था। इसे लेकर उप निबंधक कार्यालय मेंहनगर में पूछताछ के लिए गई जहां बासुपुर गांव निवासी एक व्यक्ति मिली। जिसने उससे परमिशन के नाम पर 60 रुपये लिए और कूट रचित करके फर्जी जाली परमिशन मोबाइल पर भेज दी और उसकी एक प्रति उन्हें थमा दी। इसके बाद वह सात मई को निबंधन कार्यालय मेंहनगर ले गया और वसीका नवीस से मिलाया। आरोप है कि वसीका नवीस ने रजिस्ट्री के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपये वसूल कर लिया। उक्त दोनों लोगों ने जाति छुपाकर धोखे से उनका बैनामा करवा दिया। बैनामा होने के बाद खारिज-दाखिल के लिए मेंहनगर तहसील में गया तो वहां से जब प्रधान को नोटिस मिली तो प्रधान प्रतिनिधि रामशरन ने कहा जाति छिपाई गई है। बैनामा कानूनी रूप से गलत है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी ने एसएचओ मेंहनगर को अविलंब विधिक कार्यवाई कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed