फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cheated of 90 thousand rupees in the name of visa, case registered

Azamgarh News: वीजा के नाम पर ठगे 90 हजार रुपये, केस दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Cheated of 90 thousand rupees in the name of visa, case registered
आजमगढ़। वीजा बनवाने के नाम पर 90 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिधारी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंभीरपुर के मंगरावा रायपुर गांव निवासी मोहम्मद इश्तियाक के खिलाफ 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने चेक से 90 हजार रुपये लिया और वीजा भी नहीं बनवाया।
विज्ञापन

सिधारी के मनचोभा गांव निवासी लालबहादुर सैनी ने सिधारी थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव निवासी मोहम्मद इश्तियाक ने विदेश जाने के लिए वीजा बनवाने के लिए 90 हजार रुपये चेक के माध्यम से लिया। बताया कि उन्होंने फूलपुर स्थित बैंक शाखा में खुले अपने खाता में 90 हजार रुपये लिए। आरोप है कि उनको न अभी तक वीजा ही दिया और न ही पैसे वापस लौटाया गया। बताया कि मोहम्मद इश्तियाक की ओर से वीजा बनवाने का ऑफिस सिधारी थाना क्षेत्र के डुगडुगवा में ओवरब्रिज के पास बेस्ट टूर एंड ट्रेवल्स नाम से खोली गई थी जो अभी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed