फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chauri Chaura centenary celebrations celebrated with pride

सम्मान और गौरव के साथ मनाया चौरी चौरा शताब्दी समारोह

Fri, 05 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chauri Chaura centenary celebrations celebrated with pride
सगड़ी। श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में चौरी चौरा शताब्दी समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर्स व एनसीसी के कैडेट ने भाग लिया। करागिनी ने सरस्वती वंदना और अंकिता ने स्वागत गीत सुनाया। इस दौरान देश के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

मां सरस्वती के चित्र पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र मिश्र, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार राय, एनसीसी प्रभारी चंदन व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.शैलेश पाठक ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। अंतिमा मौर्य ने देश भक्ति गीत ‘एक बार सलामी दे दो उन जवान के लिए’ कामिनी रस्तोगी ने ‘हम उस देश के वासी हैं जो देश कभी ना हारा’ अश्विनी वर्मा ने ‘यह देश है वीर जवानों का’ जैसे गीत प्रस्तुत किए। रविंद्र कुमार ने चौरी चौरा कांड पर प्रकाश डाला। नवी सरवर अहमद व उनकी टीम द्वारा चौरी चौरा कांड पर नाटक प्रस्तुत किया गया। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार राय ने कहा कि सन 1922 ईस्वी में अंग्रेजों के शासन से छुटकारा पाने के लिए छात्र, अध्यापक, किसान, साहित्यकार एवं क्रांतिकारी सभी लोग अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे थे। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शैलेश पाठक ने संचालन किया। इस मौके पर जनार्दन राय, बृजेश शर्मा व चंद्रशेखर यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed