फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   chaudharee charan sinh ko punyatithi par dee shraddhaanjali

गरीबों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 30 May 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
chaudharee charan sinh ko punyatithi par dee shraddhaanjali
आजमगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों, गरीबों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 34वीं पुण्यतिथि शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी उन्मूलन कर गरीबों, किसानों की ऐतिहासिक मदद किया। आज देश व प्रदेश की दोनों सरकारें किसानों का शोषण कर रही हैं। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि चौधरी साहब सादगी, ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। अच्छे प्रशासक के रूप में आज भी उनके कार्यकाल को लोग याद करते हैं। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि चौधरी साहब कहते थे देश की तरक्की का रास्ता गांव, गली और खलिहान से होकर गुजरता है। किसान खुशहाल होगा तो देश विकास करेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि उन्होंने किसानों की खुशहाली के लिए तमाम कानून बनाया व सुविधाएं दिया था। चौधरी साहब के सपने को पूरा करने का काम मुलायम सिंह यादव व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं। संचालन महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, प्रेमा यादव, डा. अभिषेक राय, प्रदीप यादव, अजीत कुमार राव, राजेश सरोज, छोटेलाल मौर्य, देवकी चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed