फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Chargesheet against three doctors missing from duty

डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Tue, 20 Aug 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet against three doctors missing from duty
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों से जानकारी लेते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों के समय से ओपीडी में न बैठने से मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को अमर उजाला की टीम ने मंडलीय अस्पताल से लाइव रिपोर्टिंग की थी। मंगलवार को इस खबर का प्रकाशन होते ही डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह भी हरकत में आए और सुबह औचक निरीक्षण करने मंडलीय चिकित्सालय जा धमके। इस दौरान ज्यादातर चिकित्सक ओपीडी से गायब मिले। तीन चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित मिले जिन्हें चार्जशीट जारी करने का निर्देश एसआईसी को दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। उपस्थिति पंजिका में डॉ. रमन मिश्रा और डा. आमोद बीते एक साल से अधिक समय से अनुपस्थित मिले। डॉ. एके कुशवाहा भी काफी दिनों से अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि तीनों चिकित्सक शासकीय कार्य नहीं कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध चार्जशीट तैयार कर दंड दिया जाना जरूरी है। इसके अलावा डॉ. एसके विमल, डा. संतोष यादव, संविदा चिकित्सक आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। इस पर डीएम ने एसआईसी को निर्देशित किया कि डॉ. एसके विमल जो एक जनवरी 2019 से अब तक कुल कितने दिन अवकाश पर रहे हैं, इस स्थिति से अवगत कराए। डॉ. वीके श्रीवास्तव आर्थोसर्जन, डॉ. सतीश कन्नौजिया सर्जन, डॉ. शिव आरती यादव अनुपस्थित मिले। डॉ. शिव आरती यादव के बारे में एसआईसी ने बताया कि उनका फोन आया था, उनके बच्चे की अचानक तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

डीएम ने रजिस्ट्रेशन कक्ष का निरीक्षण किया। इस कक्ष में चंद्रेश लाल श्रीवास्तव और दिनेश अनुपस्थित मिले। मुख्य औषधि भंडार कक्ष के निरीक्षण में अनिल राय फार्मासिस्ट उपस्थित मिले, लेकिन कंप्यूटर आपरेटर अनुपस्थित थे। फिजिशियन कक्ष के निरीक्षण के समय डॉ. बीपी सिंह और डॉ. एके सिंह अपने कक्ष से अनुपस्थित पाए गए। एसआईसी ने बताया कि श्री सिंह ओटी में हैं। इसके बाद डीएम ने डेंगू वार्ड कक्ष एवं जेई और एईएस वार्ड का निरीक्षण किया गया। मरीज पप्पू निवासी कप्तानगंज ने बताया कि वह कल शाम को छह बजे भर्ती हुआ है। उसे कुछ दवाएं चिकित्सालय से मिली है लेकिन कुछ दवाएं इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बाहर से लिखी हैं। इस पर डीएम ने ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित कर एसआईसी आख्या प्रस्तुत करें। चाइल्ड वार्ड में महिला मरीज भर्ती मिलीं। डीएम ने अनुपस्थित मिले सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों का आज की तिथि के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए अनुपस्थित चिकित्सकों/कर्मचारियों को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डा. एके मिश्रा, एसआईसी श्रीकृष्ण गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed