{"_id":"64b008d1f5d7950db101be55","slug":"charges-framed-on-six-people-including-bahubali-mla-ramakant-yadav-in-azamgarh-court-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: बाहुबली विधायक रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय, 20 को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: बाहुबली विधायक रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय, 20 को होगी अगली सुनवाई
Thu, 13 Jul 2023 07:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Jul 2023 07:53 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए अदालत में गुरुवार को सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में वीसी से पेशी हुई। अदालत में रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए गए। आरोप है कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी रमाकांत सभा कर रहे थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन था।
विज्ञापन
सपा विधायक रमाकांत यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले की फूलपुर-पवई सीट से समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की गुरुवार को तीन मामलों में अदालत में फतेहगढ़ जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। कोर्ट ने एक मामले में 17 और दो अन्य में 18 और 20 जुलाई सुनवाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए।
विज्ञापन
रमाकांत यादव की पेशी गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा के समक्ष वीसी से हुई। चुनाव के दौरान जहानागंज थाना क्षेत्र के चकवल में ईवीएम के लिए छीनाझपटी किए जाने के मामले में गवाह के न आने पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 18 जुलाई तय की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो दोषियों को उम्रकैद, 8 साल पहले चाकू की नोक पर हुई थी हैवानियत
विज्ञापन
थानाक्षेत्र पवई में चक्का जाम किए जाने के मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई निर्धारित की। अदालत में रमाकांत यादव समेत छह लोगों पर आरोप तय किए गए। आरोप है कि चुनाव प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी रमाकांत सभा कर रहे थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन था। इस मामले में अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 20 जुलाई तय की है।