{"_id":"5f1ec5fd8ebc3e638150ac31","slug":"charge-of-disorder-and-negligence-in-medical-college-azamgarh-news-vns5381036116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में अव्यवस्था और लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव कहा कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित रोगियों को सिर्फ पीजीआई में डाल दिया जा रहा है। वहां न तो कोई इलाज चल रहा है न तो खाने-पीने की व्यवस्था ही है। उन लोगों को समय पर नाश्ता-पानी भी नहीं मिल रहा है। जिनको किडनी, लीवर, हर्ट या अन्य बीमारी है। वे समुचित दवा के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। मरीजों ने शिकायत की है कि पानी तक नहीं मिल रहा है। खाने में सूखी रोटियां मिल रही है। खाना और दवाएं कर्मचारी फेंककर चले जा रहे हैं। ये मरीजों का अपमान है।
कोरोना के नाम पर अन्य बीमारियों का समुचित इलाज न हो पाने के कारण मरीजों की मौत हो रही है। प्राइवेट डाक्टर सामान्य बीमारी की भी दवा करने में डर रहे हैं। आम जनता भूख से परेशान है। नौजवान डिप्रेशन में आत्महत्याएं कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। प्रदेश की सरकार को दिल्ली सरकार से सीख लेकर सामान्य प्रभावित लोगों को घरों पर ही दवा इलाज की अनुमति देनी चाहिए। हार्ट व ब्रेन हेमरेज के मरीजों को तत्काल डाक्टरों को देखने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने कहा कि अध्यापक संघ के नेता स्व .रासविहारी सिंह को ब्रेन हेमरेज होने के बाद यदि तुरन्त इलाज मिला होता तो उनको बचाया जा सकता था। सरकार कोरोना के नाम पर गाड़ियों के चालान कर अनाप-शनाप पैसे उसूलवा रही है। यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी धरना देने को बाध्य होगी।