{"_id":"5f09f3a78ebc3e63785edf6e","slug":"chaotic-elements-tied-the-lassa-escape-tail-drain-crops-submerged-azamgarh-news-vns5352712103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में लसड़ा एस्केप टेल ड्रेन को अराजकतत्वों ने बांधा, फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में लसड़ा एस्केप टेल ड्रेन को अराजकतत्वों ने बांधा, फसल डूबी
मार्टीगजं के लसड़ाकला में एस्केप टेल ड्रेन को बांधने से खेतों में घुसा पानी।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
मार्टीनगंज। बक्शपुर गांव के पास अराजकतत्वों ने लसड़ा स्केप टेल ड्रेन को बांध दिया। पानी की निकासी बाधित होने से छह गांवों की फसल डूब गई है। गांवों की आबादी में भी पानी घुसने लगा है। मामले में अभी तक अराजकतत्वों पर कार्रवाई नहीं होने से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
लसड़ाकला, लसड़ा खुर्द, इरना गोकुलपुर, औरंगाबाद, बस्ती कपूरी, जेठहरी गांव का पानी लसड़ा स्केप ड्रेन से निकलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बक्शपुर गांव के पास अराजकतत्वों की ओर से मछली मारने के लिए बांस-बल्ली और प्लास्टिक लगाकर पानी की निकास को रोक दिया गया है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नहरों के पानी का निकास न होने के कारण कई गांवों की फसलें डूब गई हैं। बस्ती कपूरी के अनुसूचित बस्ती, जेठहरी अनुसूचित बस्ती में पानी घुसना शुरू हो गया है। प्रह्लाद सिंह, त्रिवेणी सिंह, तेज बहादुर यादव, अखिलेश सिंह, राजनाथ यादव, श्रीराम विश्वकर्मा, मोहित उल्ला खां, राम सकल सिंह, अलंकार, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह का कहना है कि हम लोगों ने सैकड़ों बीघे खेत में धान की रोपाई हो गई थी। फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है। इस संबंध में ठेकमा जिलेदार को भी सूचित किया गया। पानी को खोलने की मांग की गई। अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है। जिला पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव से कहा कि उन्होंने नहर विभाग के बड़े अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।